
नूरपुर 7 जुलाई :देवांश राजपूत
स्थानीय प्रशासन द्वारा मिनी सचिवालय में आने वाले हर व्यक्ति का कोरोना टेस्ट सुनिश्चित करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 6 जुलाई से रेपिड टेस्टिंग करने के लिए विशेष कैम्प लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दूसरे दिन बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 132 नमूनों की रेपिड जांच की गई जिनमें सभी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई।
एसडीएम डॉ सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए मिनी सचिवालय में आने वाले हर व्यक्ति का कोरोना टेस्ट सुनिश्चित करवाने के प्रति प्रशासन गंभीर है तथा यह प्रक्रिया अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों के अतिरिक्त दुकानदारों से भी अपील की है कि वे अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा के लिए समय-समय पर कोरोना टेस्ट तथा वैक्सीनेशन जरूर करवाएं।
उन्होंने पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लोगों से भीड़भाड़ से दूर रहने व कोविड़ उच्च व्यवहार को सुनिश्चित बनाने की भी अपील की है।
