मिजोरम में बड़ा हादसा, रेलवे का निर्माणाधीन पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत, कई अन्य घायल

--Advertisement--

मिजोरम – व्यूरो रिपोर्ट

मिजोरम के सैरांग इलाके में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां बुधवार को रेलवे का एक निर्माणाधीन पुल गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घटनास्थल पर कई लोगों के फंसे होने की खबर सामने आ रही है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अब तक कुल 17 शव बरामद कर लिए गए हैं। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा पेश आया उस समय घटनास्थल पर करीब 40 मजदूर मौजूद थे।

हादसा आइजोल से करीब 21 किलोमीटर दूर सुबह 10 बजे के करीब पेश आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मलबे से अब तक 17 शव निकाले गए हैं। कई अन्य अब भी लापता हैं। मौके पर राहत दल काम कर रहा है। रेलवे की ओर से आशंका जताई गई है कि पुल के मलबे में कई लोग फंसे हो सकते है।

वहीं, हादसे को लेकर पीएम मोदी ने दुख जताया है। PMO ने ट्वीट कर कहा, ‘मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल शीघ्र स्वस्थ हों।

बचाव अभियान जारी है और प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जा रही है। प्रत्येक मृतक को परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी, वहीं खायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।’

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...