मंडी में भारी बारिश का कहर; मलबे की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत; 2 लापता

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। लोगों को कुदरत के कहर से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसी बीच मंडी में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है।

मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के कुकलाह व द्रंग के कटौला में बुधवार सुबह बादल फटने से भारी तबाही हुई है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शारटी व कुकलाह के भवन को नुकसान पहुंचा है।

जिसमें गोपी पुत्री मीनु राम 14 वर्ष और उनके नाना परमा नंद पुत्र नुरसु उम्र 62 वर्ष इस हादसे के शिकार हो गए और दोनों के शवों को गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाल दिया है ।

तो वहीं कुकलाह में मलबे में दबने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है और दो लोग लापता हैं। वहीं, पानी का बहाव इतना अधिक था कि जैंशला में दो महिलाएं बह गईं।

पानी में बह गया स्कूल

राजकीय माध्यमिक स्कूल भद्रवाणी के भवन की दीवार को चीर मलबा कमरों में पहुंच गया है। बागी नाला में बाढ़ आने से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बागी का भवन ढह गया है। कुकलाह में नाले का पानी लोगों के घरों के छत के ऊपर आ गया। इससे घरों को भी क्षति पहुंची है।

सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। बादल फटने से कुकलाह नाले में अचानक सैलाब आ गया। मलबा अपने साथ देवदार लकड़ी के सैकड़ों स्लीपर बहाकर ले गया।

दोनों स्थानों पर लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। लोगों ने बगलामुखी मंदिर में शरण ली है। साथ लगते माता कश्मीरी मंदिर के आस पास भारी नुकसान हुआ है। स्कूल के साथ 5 से 6 मकान चपेट में आ गए हैं।

पराशर में नाजुक बनी स्थिति

धार्मिक एवं पर्यटन स्थल पराशर की पहाड़ी में दरारों का आकार लगातार बढ़ रहा है। इससे यहां स्थिति नाजुक हो गई है। बागी पुल टूटने से पराशर तक आवाजाही संभव नहीं है। कई दिनों से बिजली न होने से प्रशासन का स्थानीय लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

एनएचएआइ के अध्यक्ष का दौरा रद

एनएचएआइ के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव का दौरा रद हो गया है। उन्हें बुधवार को कीरतपुर मनाली फोरलेन के नुकसान का जायजा लेना था। मौसम प्रतिकूल न होने की वजह से वह मंडी नहीं पहुंच पाए। उनका चंडीगढ़ से हेलीकाप्टर में मंडी आने का कार्यक्रम था।

सराज के कुकलाह व द्रंग के कटौला में नालों में बाढ़ आने से भारी नुकसान की सूचना है। राजस्व विभाग के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। रैंसनाला में पानी फोरलेन के पुल के उपर चढ़ गया है और पूरा टनल पानी से भर गया है। इस पुल की ऊंचाई नाले से 20 फुट ऊपर थी।

घटना की पुष्टि करते हुए मंडी जिला उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि जिला भर से जानमाल के नुकसान की जानकारी मिली है। प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात हैं और राहत में बचाव कार्य जारी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...