मालिक से छूटकर महिला पर झपटा पालतु कुत्‍ता, बुरी तरह नोंचकर किया लहूलुहान, PGI रेफर

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

उपमंडल हरोली के तहत पड़ते गांव धर्मपुर में महिला को पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने बुरी तरह नोंच लिया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआइ चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी अनुसार शनिवार देर शाम सेवानिवृत्‍त सैनिक मुलख राज अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहा था कि अचानक कुत्ता उनके हाथ से छूट गया और पड़ोस की महिला ज्योति पत्नी मनजीत वार्ड नम्बर 6 पर झपट पड़ा।

मालिक तथा अन्य लोगों द्वारा कुत्ते को हटाने का भरसक प्रयास किया गया। लेकिन कुत्ते ने महिला को काटना जारी रखा। कुत्ते ने महिला के सिर को बुरी तरह नोंच डाला। महिला बेसुध हो गई तब कहीं जाकर कुत्ते से महिला को छुड़ाया गया।

स्वजनों द्वारा महिला को हरोली अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआइ चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। अब महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सूचना मिलने पर हरोली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...