मायके से उप चुनाव में उतरी हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर

--Advertisement--

शिमला, 18 जून – नितिश पठानियां

एक अरसे से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी के चुनावी दंगल में उतरने को लेकर अटकलें चल रही थी। इसे सीएम ने खारिज भी किया था। लेकिन इसी बीच खबर ये आई है कि कांग्रेस ने तीन सीटों पर हो रहे विधानसभा उप चुनाव में सीएम की पत्नी कमलेश ठाकुर को कैंडिडेट बनाया है। वो पहली बार चुनाव लडेंगी।

चर्चा है कि कांग्रेस द्वारा करवाए गए सर्वे में कमलेश ठाकुर का स्थान पहले स्थान पर आया। सीएम की पत्नी कमलेश ठाकुर का मायका देहरा विधानसभा क्षेत्र में ही है। देहरा से सटे जसवां-परागपुर में सीएम का ससुराल है। जाहिर हो रहा है, देहरा की बेटी के नाम पर कमलेश ठाकुर के नाम पर कांग्रेस ठाकुर ने चुनाव में उतारा है।

2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने डाॅ. राजेश शर्मा को मैदान में उतारा था। कांग्रेस को 19,120 वोट पड़े थे। निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह ने 22,997 वोट हासिल कर चुनाव जीता था। भाजपा के रमेश चंद 16,730 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे। रोचक है इस बार होशियार सिंह को भाजपा ने पार्टी प्रत्याशी बनाया है।

मुख्यमंत्री की पत्नी के चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने हमीरपुर सीट पर डाॅ. पुष्पेंद्र वर्मा व नालागढ़ से हरदीप सिंह बावा को प्रत्याशी बनाया है। इनका फैसला सोमवार को ही ले लिया गया था। देहरा सीट पर प्रत्याशी का फैसला मंगलवार दोपहर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देवभूमि हिमाचल: ठोडा की ललकार, धनुष-बाण की टंकार, आज भी रगों में दौड़ रहा महाभारत काल का इतिहास

हिमखबर डेस्क देवभूमि हिमाचल की घाटियों में जहां आधुनिकता ने पांव...

कक्षा के दौरान अचानक छत से भरभराकर गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे बच्चे

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के अंतर्गत राजकीय...