मामूली कहासुनी पर बेटे ने पिता पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, गंभीर हालत में टांडा रेफर

--Advertisement--

मामूली कहासुनी पर बेटे ने पिता पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, गंभीर हालत में टांडा रेफर, प्रदेश के हमीरपुर जिले के पुलिस थाना भोरंज के तहत टिक्कर खतरियां का है मामला। 

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के पुलिस थाना भोरंज के तहत टिक्कर खतरियां में एक व्यक्ति ने अपने ही पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जानकारी के अनुसार मामूली कहासुनी होने पर बेटे ने अपने पिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिस पर पिता ने भोरंज पुलिस थाने में बेटे पर मुकदमा दर्ज करवा दिया है।

रघुवीर सिंह पुत्र कीतो राम गांव घलेड़ा डाकखाना टिक्कर खतरियां ने शिकायत दी है कि गुरुवार रात्र लगभग 9:00 बजे उसके बेटे पम्मू से किसी बात को लेकर उनकी बहसबाजी हो गई। बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि उसके बेटे ने पेट्रोल की बोतल उठाकर उसके ऊपर डाल दी और आग लगा दी।

इससे रघुवीर सिंह आग से झुलस गया। परिजन उपचार के लिए झुलसे व्यक्ति को भोरंज अस्पताल लाए, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद खराब हालत को देखते हुए टांडा रेफर कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक पदम चंद के बोल

पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बेटे को भी इस घटना में चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...