मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा वरिष्ठ कन्या विद्यालय में नशे के खिलाफ जागरूकता शिविर का आयोजन

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा वित्त पोषित और मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल जिला शिमला द्वारा संचालित CPLI योजना के अंतर्गत व विशेष तौर पर नगर निगम शिमला में चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम में आज दिनांक 20 अप्रैल 2024 को शिमला पब्लिक स्कूल में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल द्वारा संचालित CPLI योजना के एरिया कॉर्डिनेटर दीपक सुंदरियाल ने जानकारी दी की शिमला नगर निगम के अंतर्गत सभी स्कूलों में बच्चों से संवाद स्थापित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शिमला के प्रतिष्ठित स्कूल लक्कड़ बाजार में स्कूली छात्राओं से नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की गई।

नशे की आदत खासकर महिलाओं को किस तरह प्रभावित करती हैं। एक महिला के नशे में पड़ने के कारणों व बचाव पर जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर समाजसेवी हिमांशु कुमरा भी उपस्तिथ रहे।

संस्था के ट्रेनर वीरेंद्र कुमार व नीलम चौहान द्वारा स्कूल की छात्राओं को नशा न करने की शपथ भी दिलवाई व उन्हें नशे के खिलाफ एकजुट होकर अपने अपने वार्ड में जागरूकता फैलाने में सहयोग देने का आग्रह भी किया। यह जानकारी मानव कल्याण सेवा समिति के मीडिया प्रभारी हिमांशु कुमरा ने दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दहला मंडी: कॉलेज जा रही छात्रा का सरेआम गला रेतकर हत्या, बाइक सवार हत्यारे फरार

हिमखबर डेस्क मंडी जिला के सरकाघाट के नैण गांव में एक...

अब महंगी और दोहरी सर्जरी से मिलेगी राहत, अंडे के छिलकों से जुड़ेंगी टूटी हुई हड्डी; NIT हमीरपुर के छात्रों ने खोजा नया इलाज

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के छात्रों ने...

शाहपुर में दर्दनाक हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार; 6 लोग घायल

शाहपुर - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में...