मातम में बदली शादी की खुशियां, कार दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

तहसील नौहराधार के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भुटली मानल में सांय करीब 5 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना मिली है, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गांव में हो रहे शादी समारोह की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।

दर्दनाक हादसे में मरने वाले व्यक्तियों में दो सगे भाई (52) कमल राज, सुदर्शन (48) पुत्र जगत राम ग्राम भूटली, जबकि एक अन्य व्यक्ति राकेश कुमार (50) लाना चेता पंचायत के बसाली का रहने वाला बताया गया है।

इसके अलावा ओमप्रकाश (46) गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि यह सभी लोग भुटली गांव में एक शादी समारोह से मानल की ओर जा रहे थे, जिसमें मांनल गांव के समीप एक तीखे मोड़ पर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार गहरी खाई में समा गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही शादी समारोह में शामिल लोग घटनास्थल की ओर भागे और बचाव कार्य में जुट गए। वहीं लोगों ने घायलों को गहरी खाई से सड़क तक पहुंचाया, जहां से उन्हें उपचार के लिए राजगढ़ ले जाया गया, जिसमें तीन लोगों ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

उधर, नायब तहसीलदार काकुराम भारद्वाज ने कहा कि हादसे में जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उनके परिवारजनों को फौरी राहत के रूप में 20/20 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।

बाकी मुआवजा राशि सरकार की तरफ से 4/4 लाख रुपये दिए जाएंगे। हादसे की पुष्टि एएसपी बबीता राणा ने की है। वहीं उन्होंने कहा कि तहकीकात जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...