मां चिंतपूर्णी पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा तो पंजाबी गायक मास्टर सलीम ने मांगी माफी

--Advertisement--

हिमखबर – डेस्क

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी पर टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ने के बाद अब पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम ने माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर मास्टर सलीम ने वीडिय़ो जारी कर माफी मांगी. साथ ही अपने पहले ब्यान को लेकर स्पष्टीकरण भी दिया।

मास्टर सलीम ने कहा कि नकोदर में उन्होंने जो बयान दिया था, उसका मैं स्पष्टीकरण देना चाहता हूं। सलीम ने कहा कि मैंने स्टेज पर कहा कि मैं मंदिर में माथा टेकने गया था। मुझे पुजारी की याद नहीं है। मैंने वहां पर मां चिंतपूर्णी की पूजा की।

बाद में उन्होंने पूछा कि पिता (साईं जी) का क्या हाल है। हम साईं को पिता कहते हैं। गुरु पिता ही होता है। सलीम ने कहा कि मां से बड़ा कोई नहीं है। मैंने किसी की तलुना नहीं की है लेकिन कुछ मेरे भाईयों को उस बात पर एतराज था और उनसे मैं माफी मांगता हूं। मैं किसी से भी महामाईं की तुलना नहीं कर सकता हूं। वो सारे जग की मां हैं।

मैंने कुछ और कहा था और उसका गलत मतलब लिया गया है। हम मां की दी हुई रोटी खाते हैं। मां चिंतपूर्णी सबकी मां हैं। सब लोग माता रानी का नाम लो और गुरुओं का नाम लो।

शिवसेना पंजाब ने भेजी शिकायत

शिवसेना पंजाब ने पूरे मामले पर ऊना के भरवाईं थाने को शिकायत भेजी है और मास्टर सलीम के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। शिवसेना ने कहा कि उन्होंने मंदिर के पुजारियों से बात की है और ऐसी बात नहीं कही गई थी।

मास्टर सलीम ने स्टेज पर गलत बयानबाजी की है। ऐसे में माता चिंतपूर्णी की प्रतिष्टा पर कलंक लगाने के चलते मास्टर सलीम पर केस दर्ज किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...