मां के जयकारों से गूंजा शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 22 जनवरी – सुभाष चंदेल 

विश्वविख्यात शक्तिपीठ मंदिर श्री नैना देवी में माघ मास शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्रे बड़ी धूमधाम के साथ शुरू हो गए है।

रविवार सुबह की आरती और मंत्र उच्चारण के साथ माता के गुप्त नवरात्रों की शुरुआत की गई।

मंदिर में सुबह से ही पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी बिहार और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन को पहुंचे है।

पूजा अर्चना, हवन, यज्ञ इन गुप्त नवरात्रि के उपलक्ष्य पर माता के दरबार में चलता रहेगा।

स्थानीय पुजारी नीलम शर्मा ने बताया कि माता के दरबार में वर्ष भर में 4 नवरात्रे मनाए जाते है, जिनमें दो गुप्त नवरात्रि शामिल है।

यह गुप्त नवरात्रे आषाढ़ मास और माघ मास में मनाए जाते है। जिनमें विशेष रूप से तांत्रिक विधि के द्वारा पूजा अर्चना की जाती है।

उन्होंने बताया कि गुप्त नवरात्रों के दौरान पूजा-अर्चना हवन यज्ञ और कन्या पूजन का विशेष महत्व है।

गुप्त नवरात्रि शुरू होते ही सुबह से ही माता के दरबार में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। पूरा नैना देवी क्षेत्र ऊंचे जयकारों से गूंज रहा है बाजार में भी खूब रौनक नजर आ रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...