शाहपुर – कोहली
अखिल भारतीय भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल संगठन का सम्मेलन गत दिवस 15 मई को पंजाब के जालंधर में संपन्न हुआ , जिसमे हिमाचल प्रदेश संगठन के चीफ पेट्रन एवम जिला कांगड़ा अध्यक्ष एमएल ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल के सदस्यों ने भाग लिया ।
एमएल ठाकुर ने बताया कि सम्मेलन में फैसला लिया गया कि अब हमें अपनी मांगों और अधिकारों को सड़क से संसद तक सरकार के सम्मुख रखना है , जिसमे राष्ट्रीय चेयरमैन वीके शर्मा इस मुहीम की अध्यक्षता करेंगे ।
उन्होंने कहा कि उल्लेखनीय है की इस संबंध में सारी समस्याओं और मुद्दों को एक छतरी के नीचे लाने की बैठक ग्वालियर मध्यप्रदेश में 22 मई को शुरू होने जा रही है। जिसमे पूरे देश के पैरामिल्टरी के सदस्य भाग लेंगे और इस संबंध में भावी रणनीति बनाएंगे ।
उन्होंने बताया कि सरकार को कई बार अपनी मांगों व समस्याओं बारे लिखित व मौखिक रूप में बताया जा चुका है परंतु अभी तक सरकार ने कुछ भी नही किया है ।उन्होंने बताया कि सम्मेलन में देश के सभी प्रदेश व जिला अध्यक्षों ने भाग लिया ।

