महिला ने 3 बेटियों को दिया जन्म

--Advertisement--

नैनीधार पंचायत के गांव कलोग निवासी किरण ने एक साथ 3 बेटियों को जन्म दिया है। बड़ी बात यह है कि किरण की नार्मल डिलीवरी हुई है। मां सहित तीनों बच्चियां पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली नैनीधार पंचायत के गांव कलोग निवासी किरण ने एक साथ 3 बेटियों को जन्म दिया है। बड़ी बात यह है कि किरण की नार्मल डिलीवरी हुई है। मां सहित तीनों बच्चियां पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

कलोग गांव के निवासी किरण के पति मदन सिंह ने बताया कि शिलाई अस्पताल में जुड़वा बच्चे होने के कारण डाक्टर ने पहले ही डिलीवरी के लिए बड़े अस्पताल जाने के लिए कह दिया था। बुधवार रात्रि पत्नी को डिलीवरी पेन शुरू हुआ, जिसके बाद उसे मैडीकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां सुबह उनकी पत्नी ने 3 बेटियों को जन्म दिया।

मैडीकल कॉलेज में तैनात डाॅ. विनय कुमार, डाॅ. सचिन, स्टाफ नर्स सुलक्षणा व ज्योति की टीम ने किरण की यह नार्मल डिलीवरी करवाई है। स्टाफ नर्स सुलक्षणा ने बताया कि 10 से 15 मिनट के अंतराल में एक-एक कर किरण ने इन तीनों बेटियों को जन्म दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...