महिला ने सलापड़ पुल से छलांग लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

बिलासपुर के सलापड़ पुल से महिला ने छलांग लगा दी। महिला के नदी में छलांग लगाते समय एक टैंपो चालक और स्थानीय युवकों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण महिला काफी दूर तक बह गई।

वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना का पता चलते ही बरमाणा थाना के एसएचओ रूपलाल कथानिया, पुलिस टीम और एनडीआरएफ टीम ने महिला को बचाने के लिए रैस्क्यू ऑप्रेशन शुरू किया।

हालांकि पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने नदी में महिला को बाहर निकाला और बरमाणा स्थित एसीसी अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

थाना प्रभारी रूपलाल कथानिया ने मौके पर ही आसपड़ोस के पंचायत प्रधानों तथा लोगों को बॉडी की शिनाख्त के लिए बुलाया और उन्होंने शिनाख्त को लेकर सोशल मीडिया पर महिला का फोटो भी सांझा किया।

उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी चप्पल, पर्स और दुपट्टा पुल पर बनी रेङ्क्षलग पर छोड़ दिया था। महिला की पहचान सोभना खजूरिया पत्नी अनुज खजूरिया हाऊस नंबर-104 डियारा सैक्टर बिलासपुर के रूप में हुई है।

एसएचओ रूपलाल कथानिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...