महिला नहीं पुरूष का हाथ ले जा रहा था कुत्ता, शव भी मिला और शिनाख्त भी हुई

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन बर्मा 

सोलन के खूंडीधार में रविवार को एक कुत्ता इंसानी हाथ लेकर घूम रहा था। लोगों ने कुत्ते के मुंह में इंसानी देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हाथ बरामद किया और फिर जांच शुरू की।

एक समय अंदाजा लगाया जा रहा था कि जो हाथ पुलिस को मिला है वह किसी महिला का है, परंतु जांच के दौरान पता चला कि वो हाथ एक पुरूष का था। पुलिस ने सोमवार शाम को साइंटिस्ट कॉलोनी के नजदीक से एक शव बरामद किया और हाथ उसी शव का था।

शव मिल जाने के बाद पुलिस ने शव की शिनाख्ती के प्रयास शुरू किए और जल्द ही शव की पहचान मृतक बुधराम उरवा (43) झारखंड निवासी के रूप में हो गई। मृतक यहां मजदूरी का काम किया करता था।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों को जब मौके पर बुलाया गया तो मृतक की पत्नी द्वारा ही पति के शव की शिनाख्त की गई। बताया जा रहा है कि मृतक खूंडीधार के साइंटिस्ट कॉलोनी में ही रहता था। मृतक कुछ दिनों से लापता था और उसकी पतनी ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि मृतक झारखंड का रहने वाला है जो कि यहां पर मजदूरी का काम करता था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...