महिला कांग्रेस आनंद शर्मा का गग्गल एयरपोर्ट पहुंचने पर करेगी भव्य स्वागत

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

जिला कांगड़ा महिला कांग्रेस ने आज हुई बैठक में निर्णय लिया है कि शुक्रवार को कांगड़ा हवाई अड्डा पहुंचने पर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी आनंद शर्मा का भव्य स्वागत किया जाएगा।

जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस जिला कांगड़ा अध्यक्ष रीता मनकोटिया ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने कांगड़ा-चंबा लोकसभा से आनंद शर्मा जैसे अनुभवी और कर्मठ उम्मीदवार को उतारा है, इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना हो गया है। उन्होंने इसके लिए पार्टी हाईकामन सहित मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा का प्रदेश के विकास में पहले भी अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा का निफट हो या मंडी की आईआईटी की बात करें, यह सब पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के मौजूदा प्रत्याशी आनंद शर्मा के अथक प्रयासों से ही संभव हो पाया है।

वहीं उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करना जानती है, इसका उदाहरण आपदा के समय मिल गया था, जब इतनी बड़ी त्रासदी को केंद्र ने राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया। इसके अलावा पिछले विधानसभा चुनावों में जब लोगों ने भाजपा को नकार दिया तो भाजपा ने छल-कपट की राजनीति करते हुए प्रदेश सरकार को गिराने का असफल प्रयास किया। कहा कि भाजपा कभी भी अपने मंसूबों में कामयाब नही होगी।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर ब्लॉक जिला व प्रदेश की महिला पदाधिकारी रीता मनकोटिया, सरिता सैनी,रेणु बजवारिया, नीना ठाकुर, कांता सरोच, नमिता मेहरा, उषा परमार, कुंता देवी आदि सहित अन्य महिला पदाधिकारी भी मौजूद थी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...