महिलायें किसी रूढ़िवादिता की दास नहीं -किरण धांटा

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा ने भाजपा के विधायक जवाहर ठाकुर द्वारा कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह पर दिये गये बयान ”हमारी माताएं बहनें ,जिनका पति इस सृष्टि में नहीं रहते हैं ,वो कम से कम एक साल तक मातम मनाती हैं ” पर अपना रोष व्यक्त करते हुये कहा की यह भाजपा के नेताओं की महिलाओं के प्रति ओछी मानसिकता को दर्शाता है। प्रतिभा सिंह जी एक समाज सेविका है और वह निरंतर  समाज के विकास से जुड़ी गतिविधियों में क्रियाशील रहती है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी के आदर्शों को अपनाया है जिन्होंने अपना पूर्ण जीवन हिमाचल प्रदेश के विकास में लगाया था । प्रवक्ता ने कहा कि पत्नी धर्म यह भी होता है की वह पति के अच्छे कार्यों में सहयोग करें और उने आगे बढ़ाएं। आज प्रतिभा सिंह जी पत्नी धर्म के साथ -साथ समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को भी निभा रही है जो की महिला के स्वाभिमान को दर्शाता है।

प्रवक्ता ने कहा कि आज का युग नारी सशक्तिकरण का है। आप महिलाओं को किसी रूढ़िवादिता का दास नहीं बना सकते। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा की भाजपा के नेता ,विधायक और स्वयं मुख्यमंत्री जी महिलाओं को नाजुक ,कमज़ोर ,मजबूर कहने का मौका कभी नहीं छोड़ते।

प्रवक्ता ने बताया की कुछ महीनों पहले भाजपा के एक नेता अपनी धर्म पत्नी के साथ मारपीट करते पाये गये थे और एक नेता चुनावी मंचों पर गीतों के माध्यम से और एक भाषणों के माध्यम से महिला का मज़ाक उड़ाते करते देखे गये थे। प्रवक्ता ने कहा ये भाजपा के लोगों का  महिलाओं के प्रति रैवये को दर्शाता है और एक महिला होने के नाते में उन की इस सोच से आहत हूँ। आज भाजपा अपनी  हार को स्पष्ट देखते हुये बोखला गई है जिस के कारण उन की विवेकशीलता धूमिल होती नज़र आ रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...