महाविद्यालय हरिपुर गुलेर की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

आज दिनांक 7 फरवरी 2024 को चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय हरिपुर गुलेर की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न हुआ। इस समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में धर्मशाला महाविद्यालय से सेवानिवृत प्राचार्य श्री आर .पी. चोपड़ा ने शिरकत की।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अश्विनी पाराशर तथा एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी प्रोफेसर मोनिका शर्मा ने पुष्पगुच्छ‌ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्राचार्य डॉक्टर अश्वनी पाराशर ने मुख्य अतिथि को बैज लगाकर सम्मानित किया। इसके पश्चात प्राचार्य महोदय ने सबका स्वागत किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी स्वयंसेवियों और कार्यक्रम अधिकारी को बधाई दी।

इसके बाद स्वयंसेवी मुस्कान ने सात दिन की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इन सात दिनों के अंदर स्वयंसेवियों के द्वारा हरिपुर क्षेत्र में बस अड्डा ,अस्पताल जाने का रास्ता, ऐतिहासिक ‌श्री रामचंद्र मंदिर, प्राचीन सरोवर, शिव मंदिर ,प्राचीन बावड़ी , हरिपुर चौगान,शनि मंदिर इत्यादि की साफ सफाई हेतु श्रमदान किया ।

बौद्धिक सत्र के दौरान पवन कुमार थाना प्रभारी हरिपुर , अक्षत चौधरी चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अधिवक्ता सुशील कुमार, डॉ दिनेश शर्मा राजकीय महाविद्यालय देहरा तथा श्री दीक्षांत कुमार पीएनबी बैंक हरिपुर ने विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान कर स्वयंसेवियों को बौद्धिक रूप से सशक्त किया और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समापन समारोह के दौरान स्वयंसेवकों ने कई प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में स्वयं सेवियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने स्वयंसेवकों को शिविर के दौरान सीखे गए अनुभवों को न केवल अपने जीवन में अनुसरण करने के लिए कहा बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी उसका लाभ पहुंचाने का सुझाव दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शारीरिक स्वच्छता के साथ-साथ मानसिक स्वच्छता भी व्यक्तित्व विकास के लिए बहुत जरूरी है। समाज में लड़कियों की बढ़ती हुई भागीदारी की सराहना करते हुए उनको अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यातिथि आर.पी. चोपड़ा को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अश्विनी पाराशर तथा एनएसएस की प्रोग्राम अधिकारी प्रोफेसर मोनिका शर्मा ने हिमाचली टोपी, शॉल तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर 50 स्वयंसेवी तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ राजीव रतन जी ,डॉ प्रभात कुमार , डॉ सुभाष चंद्रा ,डॉ नवीन भारद्वाज, डॉ , डॉ दिनेश , डॉ रूपाली और गैर शिक्षक कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...