महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सौजन्य से वित्तिय जागरूकता एवं वित्तीय साक्षरता पर कार्यशाला आयोजित

--Advertisement--

नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया 

आज दिनांक 12/08/2023 को राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सौजन्य से वित्तिय जागरूकता एवं वित्तीय साक्षरता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

आजादी के अमृतमहोत्सव के अंतर्गत महाविद्यालय के वाणिज्य सोसाइटी द्वारा वित्तीय साक्षरता से वित्तीय स्वतंत्रता थीम के अंतर्गत इस कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय ज्वाली के वाणिज्य संकाय के प्रवक्ता निशांत नारंग रहे। निशांत, सेबी व एन. सी. एफ. ई. के वित्तीय साक्षरता के प्रमाणित प्रशिक्षक हैं।

इस दौरान विद्यार्थियों को पहचान की चोरी, क्रेडिट कार्ड का जिम्मेदारी से उपयोग, छात्र ऋण लेने के सिद्धांत, आवेगपूर्ण खरीदारी से बचने के तरीके, कैशलेस बनने के सिद्धातों एवं प्रथम वेतन चैक के बारे में जागृत किया।

महाविद्यालय के 229 विद्यार्थी इस कार्यशाला से लाभान्वित हुए। इसमें उन्होंने कन्या छात्राओं को विशेष रूप से म्यूचुअल फंड के बारे में तथा विविध प्रकारों से धन निवेश की जानकारी दी।

इसमें उनका उद्देश्य था कि छात्राएं ही भविष्य को निवेशक तथा परिवार की आर्थिक सेहत के लिए जिम्मेदार हैं अतः उनके लिए इसका ज्ञान आवश्यक है।

प्राचार्य प्रो. केवल कुमार शर्मा ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज द्वारा चलाई जा रही इस मुहीम की प्रशंसा की और वाणिज्य सोसाइटी के प्राध्यापक डॉ. पुष्पा यादव एवं प्रो. नेहा चौधरी को इसके सफल आयोजन के लिए बधाइयां दी।

ये रहे उपस्थित 

इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. केवल कुमार शर्मा, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. मनुप्रिया, प्रो. आशीष बामटा, प्रो. अभिषेक पाल, प्रो. रंजीत, प्रो. प्रिया, प्रो. युवराज, प्रो. नीलकमल एवं रंजनीश चन्द भी इस कार्यशाला में उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...