नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया
राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ में शनिवार दिनाँक 29 अप्रैल 2023 को पूर्व छात्रों की सामान्य बैठक का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य पूर्व छात्र परिषद का गठन करना था। इसमें बहुत सारे पूर्व छात्रों ने भाग लिया एवं कुछ छात्रों को व्हाट्स एप समूह के माध्यम से हुए निर्णयों को जानकारी दी गई।
इस परिषद का उद्देश्य महाविद्यालय की उन्नति के लिए कार्य करना तथा विद्यार्थियों के हित के लिए सर्वदा प्रयासरत रहना है। नितिन शर्मा इस परिषद के प्रधान, अभय ठाकुर उप प्रधान, ध्रुवी मेहरा सचिव, कनिका संयुक्त सचिव, शालिनी गुलेरिया कोषाध्यक्ष और दिव्या सलाहकार के पद के लिए सर्वसम्मति से चुने गए।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इसी के साथ उन्होंने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यकारिणी से अपेक्षा है कि ये महाविद्यालय के उत्थान में कार्य करेंगे। कार्यकारिणी ने भी प्रशासन को पूर्व विश्वास दिलाया कि वे महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास करेंगे।
इसी के साथ परिषद् ने निर्णय लिया कि शीघ्र अति शीघ्र इस परिषद् को पंजीकृत करवाया जाए तथा इससे सम्बंधित जो भी कार्यवाही है उसके लिए प्रशासन तथा परिषद् मिलके सिहयोग करेंगे।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर कार्यकारी प्राचार्य प्रो के के शर्मा, प्रो अजय, प्रो प्रवीर धीमान, प्रो काकू राम मन्हास, प्रो अनुरागिनी, प्रो नेहा चौधरी, प्रो मनुप्रिया, प्रो राजेश कुमार उपस्थित रहे।

