महाराणा प्रताप स्कूल के बच्चो ने किया पुलिस थाना शाहपुर का भ्रमण

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के पांचवी कक्षा की छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को प्रिंसिपल शालिनी राणा के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन शाहपुर का भ्रमण किया और पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी हासिल की।

थाना प्रभारी शाहपुर कुलदीप सिंह ने पुलिस की कार्य प्रणाली से बच्चो को अवगत करवाया। थाना प्रभारी ने बच्चों के सभी प्रश्नों के उत्तर दिये और बच्चों के ज्ञान को बढ़ाया। उन्होंने बच्चों को मेहनत कर के अपना लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा भी दी और कहा कि यदि हमारी दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो हम अपने लक्ष को मेहनत के बल पर आसानी से पा सकते हैं।

इस दौरान बच्चों को पुलिस स्टेशन के प्रत्येक विभाग में ले जा कर कार्य प्रणाली के बारे अवगत करवाया। थाना प्रभारी ने बच्चों को साइबर क्राइम से बचने की भी सलाह दी व सभी बच्चों और स्टाफ को मिठाई और चॉकलेट के साथ विदा किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...