महंगाई, बेरोजगारी और कोरोना पर क्या बोले विधायक पवन काजल

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

विधायक पवन काजल ने कहा कि कोरोना महामारी दौरान सबसे ज्यादा समस्या बेरोजगारी की है। प्रदेश सरकार बेरोजगारों को पूर्व कांग्रेसी शासन द्वारा स्वीकृत रोजगार भत्ते का शीघ्र भुगतान करें। रविवार को विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों और रानीताल, भंगवार, रजियाणा खास, गालियां में जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विधायक पवन काजल ने कहा कि कोरोना वायरस के दौरान सबसे विकराल समस्या महंगाई और बेरोजगारी की रही है।

प्रदेश सरकार बेरोजगारों के लिए रोजगार और बेरोजगार भत्ते का शीघ्र प्रावधान करें। उन्होंने कहा पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा गग्गल में स्वीकृत आई.टी. पार्क का सरकार शीघ्र निर्माण करवाएं ताकि बेरोजगारों को घर द्वार पर रोजगार मिल सके और क्षेत्रवासियों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आए। कोरोना काल दौरान सरकारी डिपो में राशन के रेट बढ़ाने की निंदा करते हुए काजल ने कहा कि प्रदेश सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम रही है।

दालों के भाव 100 रुपए पार कर चुके हैं। वहीं सरसों का तेल 200 रुपए प्रति किलो से पार हो चुका है। ऐसे में गरीब लोगों को अब अपनी रोटी की चिंता सताने लगी है। उन्होंने सरकारी डिपो में बढ़ाए राशन के दाम में शीघ्र कमी करने, निजी बस ऑपरेटरों और थ्री व्हीलर चालकों को विशेष आर्थिक पैकेज देकर राहत देने की मांग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से की। रविवार को काजल ने 5 ग्राम पंचायतों में लगभग 11 हजार मास्क और 6 हजार सैनिटाइजर अपने कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पहुंचाने की शुरुआत की। इस मौके पर गहलियां उपप्रधान किशोरी लाला मेहता, गियान चंद चुनी लाल, हुकम चंद आदि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अपनों की सलामती के लिए वीडियो कॉल का सहारा, जानें हिमाचल के फंसे युवा क्या बोले

हिमखबर डेस्क  ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच युद्ध के...

ब्यास नदी में मिला 24 वर्षीय गुमशुदा लड़की का शव

हिमखबर डेस्क  सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस...

गुड़िया रेप व हत्या के दोषी नीलू चरानी की अपील पर सुनवाई टली

हिमखबर डेस्क  प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया रेप व निर्मम हत्या...

फोन आया, लगा सपना देख रहा हूं, राज्यसभा प्रत्याशी ने नामांकन के बाद साझा की दिल की बात

हिमखबर डेस्क  हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल...