मल्टी टास्क वर्करों सहित आउटसोर्स कर्मियों को भीड़ जुटाने के लिए जबरन बुलाया – राजिंदर राजू

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क 

ज्वाली भाजपा की तिरंगा यात्रा में ज्वाली भाजपा के कार्यकर्ता कहीं दूर-दूर तक दिख नहीं रहे थे जबकि भीड़ जुटाने के लिए मल्टी टास्क वर्करों सहित आउटसोर्स कर्मियों को जबरन बुलाया गया था।

यह बात नगर पंचायत ज्वाली के अध्यक्ष राजिंदर राजू ने प्रेसवार्ता में कही। राजिंदर राजू ने कहा कि ज्वाली के भाजपा नेता ने राजनीति का रौब दिखाकर आउटसोर्स कर्मियों व मल्टी टास्क वर्करों की भीड़ जुटाई गई।

राजिंदर राजू ने कहा कि सरेआम यातायात जियमों की धज्जियां उड़ाई गईं जबकि पुलिस-प्रशासन मुक़दर्शक बना रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा सरेआम युवाओं की जान के साथ खेला गया।

राजिंदर राजू ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की नजरअंदाजी सरेआम दिखी। राजिंदर राजू ने कहा कि आज जवाली में भाजपा का यह हाल है कि डरा-धमका कर भीड़ जुटाई जा रही है।

अब कार्यकर्ता भी पार्टी से किनारा करने में लग गए हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा जितनी भी रैलियां कर ले लेकिन जीत कांग्रेस की ही होगी।

ये रहें मौजूद 

इस मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवी पठानिया, पार्षद पुष्पा चौधरी, पार्षद सीमा, पार्षद पूजा इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...