दिल्ली – नवीन चैाहान
राजधानी दिल्ली एक बार फिर से शर्मसार हुई है। एक युवती का सरेआम मार्डर होता और लोग तमाशा देखते रहते हैं। जिस तरह की तस्वीरें और वीडियो इस घटना के सामने आ रही है वो किसी को भी विचलित कर सकती हैं। इन तस्वीरों और वीडियो ने एक सवाल भी खड़ा कर दिया है कि आखिर राजधानी के लोग कितने संवेदनहीन हो गए हैं।
बीच सड़क पर लोगों के सामने एक युवक युवती पर पहले चाकू से बार करता है, उसका सर पत्थर से कुचलता है और लोग आस-पास से गुजरते रहते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। यह घटना राजधानी के शाहबाद डेयरी इलाके की बताई जा रही है।
आरोपी साहिल नाम के युवक ने 16 वर्षीय युवती की जिस तरह से चाकू और पत्थरों से हत्या की उसने दिल्ली को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। इतना तो साफ है कि हत्यारे को पुलिस और समाज का जरा भी डर नहीं था।

दिल्ली में संवेदनहीनता का यह पहला उदाहरण नहीं है इससे पहले भी कई मामले ऐसे आ चुके हैं जिसने यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर राजधानी के लोगों में इंसानियत बची भी या नहीं।
कुछ दिन पहले ही कंझावला कांड में भी इंसानियत शर्मसार हुई थी जिसमें लोग एक युवती को गाड़ी के नीचे कई किलोमीटर तक घसीटते रहे। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि साहिल और युवती के बीच संबंध थे, लेकिन रविवार को दोनों के बीच विवाद हो गया।
जब युवती अपनी सहेली के बेटे के जन्मदिन में जा रही थी तो इसी दौरान साहिल ने उसे गली में रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी साहिल ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। जब इतने में भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने कई बार उस पर पत्थर उठाकर मारा।
पुलिस के अनुसार, साहिल और नाबालिग लड़की के बीच संबंध थे, लेकिन रविवार को दोनों के बीच विवाद हो गया। जब लड़की अपनी सहेली के बेटे के जन्मदिन में जा रही थी तो इसी दौरान साहिल ने उसे गली में रोक लिया।
दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी साहिल ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। जब इतने में भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने कई बार उस पर पत्थर उठाकर मारा। फिर लात भी मारी। मृतका ई-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाले थी।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी, आरोपी की पहचान 20 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। साहिल और मृतक के बीच संबंध थे लेकिन कल उनका झगड़ा हो गया।
मृतक अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे रोका, उस पर चाकू से कई बार वार किया और उसे पत्थर से भी मारा। पीएस शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आउटर नॉर्थ दिल्ली के एडिशनल डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे लेकिन कब से जानते थे यह जांच का विषय है। हमारे पास अभी ज्यादा जानकारी नहीं आई है, हम इसमें जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। चाकू से 20 से ज्यादा वार किए गए हैं।
वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को लेकर कहा कि दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। एलजी साहब, कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

