मनाली के जगतसुख गांव में फटा बादल, सड़क पर आया मलबा

--Advertisement--

मनाली में आधी रात को कहर बन बरपा अंबर, दो जगह बादल फटने से सडक़ें-फसलें तबाह, बादल फटने से नाले से सड़क पर मलबा आ गया, जो सड़क तक पहुंच गया। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। वहीं प्रदेश में आगामी चार दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

कुल्लू – अजय सूर्या 

मनाली के जगतसुख गांव में रात पौने 12 बजे बादल फट गया। इसके बाद नाले से सड़क पर मलबा आ गया, जो सड़क तक पहुंच गया। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया।

जानकारी के अनुसार पयर्टन नगरी मनाली के लेफ्ट बैंक मार्ग पर जगतसुख के नेहुलु नाला और करजां नाले में दो जगह आधी रात को बादल फ़टने से व्यापक नुकसान हुआ है।

जिससे कृषि-बागबानी को भारी नुकसान हो गया है। फसलें तबाह हो गई है, वहीं लेफ्ट बैंक की सडक़ भी बाढ़ भी भेंट चढ़ गई है। सडक़ पर भारी मलबा आने ने यातायात बंद हो गया है। दोनों तरफ जाम लग गया है। सब्जी मंडी आ रहे वाहन भी जाम में फंस गए गए हैं।

बता दें कि इस बार मौसम की सबसे ज्यादा मार कुल्लू पर पड़ रही है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश से कुल्लू के कई गांव बाढ़ में बह गए हैं, जबकि कइयों का नामोनिशान मिट चुका है।

सैंज, मणिकर्ण, कसोल, गूंगी आदि स्थानों सहित कई ऐेसे गांव भी हैं, जो मौसम की मार झेल रहे हैं। अभी बरसात शुरूआती दौर में है, लेकिन बादल फटने की घटनाएं जिला को खून के आंसू रुला रही हैं।

आनी, निचार, सांगला में भारी बारिश के चलते 22 जुलाई तक स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं। गुरुवार शाम तक प्रदेश में 676 सड़कें और 1,138 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद रहे।

उधर मौसम विभाग ने चार दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को राहत के आसार नहीं है। प्रदेश में आगामी चार दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 26 जुलाई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...