मनाली के गंगानगर में पुलिस ने चिट्टे की बड़ी खेप के साथ धरा एक युवक

--Advertisement--

Image

मनाली के होटल के कमरे से चल रहा था धंधा

कुल्लू – अजय सूर्या

नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए मनाली पुलिस के एक चिट्टा तस्कर को धर दबोचा है। वही पुलिस ने उससे चिट्टे की बड़ी खेप भी बरामद की है।

जानकारी देते हुए एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि मनाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल पार्क बियू एनेक्सी, मनाली के कमरा नंबर 103 में छापा मारा।

जहां पुलिस ने 30 वर्षीय अभिषेक शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा निवासी नहरी कलोनी वार्ड नंबर 7, तहसील सादुलसहर जिला गंगानगर (राजस्थान) के कब्जा से 71 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि मनाली के अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार मनाली में एक होटल में कमरा नंबर 103 से अभिषेक शर्मा निवासी नहरी कलौनी जिला गंगानगर के कब्जे से 71 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

आरोपी परचून में अल्प मात्रा में चिट्टा बेचने का अवैध धंधा कर रहा था। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली मे मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे अदालत मे पेश किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...