चम्बा – भूषण गूरूंग
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष माननीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला “मनहुता”के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की ।
कुलदीप सिंह पठानिया जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । स्कूल प्रबंघन कमेटी द्वारा माननीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
माननीय कुलदीप सिंह पठानियां ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला “मनहुता”के विद्यार्थियों को 31000 रुपए की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने स्कूल प्रबंधन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और साथ ही जन समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया और शेष समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियो को दिशा निर्देश दिए ।
इस मौके पर समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।

