मनरेगा के काम में जुटी महिला की पहाड़ी से मलबा गिरने से मौत

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना अम्ब के तहत चुरूडू में मिट्टी का मलबा गिरने से घायल हुई 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के दौरान महिला अन्य मजदूरों के साथ मनरेगा के काम में लगी हुई थी।

यह हादसा उस समय हुआ जब गांव में ही स्थित एक पहाड़ी से मिट्टी उठाई जा रही थी तो अचानक पहाड़ी से मिट्टी दरक गई और महिला उसकी चपेट में आ गई। घायल महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ले जाया गया। लेकिन वहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान राजकुमारी पत्नी श्रीराम निवासी वार्ड दो की रहने वाली थी। महिला एक गरीब परिवार से संबंध रखती थी। उसका पति बीमार रहता है। मृतका की पांच बेटियां और एक बेटा है। इनमें से तीन बेटियों का विवाह हो चुका है।

एसडीपीओ अम्ब इल्मा अफरोज ने कहा कि पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर मृतक का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार को चुरूडू के वार्ड दो में मनरेगा के तहत मजदूरों द्वारा एक पहाड़ी से मिट्टी उठाकर एक खेत को समतल करने का काम किया जा रहा था। इस दौरान पहाड़ी से मिट्टी का कुछ हिस्सा दरक कर राजकुमारी के ऊपर आ गिरा। मिट्टी गिरने से महिला के हाथों व टांगों में चोट आई।

इसके बाद उसे उपचार के लिए तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। करीब डेढ़ घंटे तक उपचार चला, लेकिन महिला को बचाया न जा सका।

पंचायत के प्रधान विनय कुमार ने कहा महिला की अचानक इस दुर्घटना में मौत हो जाने के कारण परिवार और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि मृतका के परिवार की माली हालत को देखते हुए इनकी आर्थिक सहायता की जाए।

उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा मौके का निरीक्षण करने के उपरांत बयानों के आधार पर  मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...