‘मतदान मजबूत लोकतंत्र का आधार, करेंगे शत-प्रतिशत मतदान’

--Advertisement--

सोलन/नालागढ़ – रजनीश ठाकुर 

नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंडलू में आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के बारे में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वीप के नोडल प्रभारी डॉ. नरेश कुमार एवं टीम के सदस्य रवि नंदन शुक्ला और देवेश शर्मा ने विद्यार्थियों को मतदान का महत्व समझाया।

उन्होंने आग्रह किया कि वह अपने घर, परिवार, रिश्तेदारों और गांव के लोगों को जागरूक करें और देश के उज्जवल भविष्य व लोकतंत्र की मज़बूती के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी वोट की ताकत पहचाननी चाहिए। लोकतंत्र में यह जरूरी है कि सभी अपने मत का सही उपयोग करें और सही प्रतिनिधि को चुनें।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की यह प्रतिबद्धता है कि कोई भी मतदाता मतदान करने से छूटना नहीं चाहिए। लोकतंत्र को मजबूत करने का मतदान ही सबसे बड़ा आधार है। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर नारा लेखन एवं पोस्टर के माध्यम से मतदान का महत्व समझाया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा, प्रवक्ता रमेश चंद, सुषमा, अमरचंद, दर्शन कुमार, जसवीर ठाकुर, प्रवीण, अनुपमा, राजेंद्र, रविंद्र एवं श्याम लाल सहित लगभग 110 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...