मतदान केंद्रों को महिला और दिव्यांग कर्मियों के दल रवाना

--Advertisement--

सुंदरनगर, 31 मई – अजय सूर्या

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा ने बताया कि 1 जून को होने वाले आम लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शुक्रवार को सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र 60-सलापड़1 और 29-फिल्ड होस्टल बीबीएमबी कॉलोनी के लिए महिला चुनावी दलों को तथा 23-बडोह मतदान केंन्द्र के लिए दिव्यांग चुनावी दल को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि सुंदरनगर विधान सभा क्षेत्र के 114 मतदान केंद्रों में मतदान होगा, जिसमें 2 मतदान केंन्द्रों में महिला चुनावी कर्मी तथा 01 मतदान केन्द्र में दिव्यांग चुनावी कर्मियों की तैनाती की गई है। महिला कर्मियों के प्रत्येक मतदान केंद्र में 4 महिला मतदान कर्मी के साथ 2 महिला सुरक्षा कर्मियों तथा दिव्यांग चुनावी कर्मियों के प्रत्येक मतदान केंद्र में 4 दिव्यांग मतदान कर्मी के साथ 2 सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती रहेगी।

साथ ही सहायक निर्वाचन अधिकारी गिरीश समरा ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जून को प्रातः 7 बजे से साँय 6 बजे तक मतदान कराएं जाएंगे। इसके उपरांत ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच जेएनजीईसी में बने मतगणना केन्द्र लाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...