मतदाता सूची के प्रमाणीकरण को आधार डाटा भी जुड़ेगा

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार

विधानसभा क्षेत्र देहरा-10 व जसवां परागपुर-11 में फोटोयुक्त मतदाता सूची के प्रमाणीकरण के लिए आधार डाटा से लिंक करने का कार्यक्रम आरंभ किया गया है।

उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निर्वाचकों की पहचान सुनिश्चित करना, मतदाता सूची में प्रविष्टियों का प्रमाणीकरण करना व एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में या एक ही निर्वाचन क्षेत्र में एक से अधिक बार नाम के पंजीकरण की पहचान कर मतदाता सूची को सही किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने कहा कि मतदाता द्वारा आधार संख्या हेतु नया फॉर्म 6 बी तैयार किया गया है। यह फॉर्म आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। फॉर्म 6बी ऑनलाइन आधार पर भरने के लिए मतदाता वोटर हेल्पलाइन ऐप व एनवीएसपी का प्रयोग कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त मतदाता सम्बन्धित बूथ लेवल अधिकारी से सम्पर्क कर व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण के कार्यालय में जा कर भी अपने आधार को मतदाता सूची के साथ लिंक करवा सकते है जिसके लिये उन्हे अपना आधार कार्ड अपने साथ लाना होगा ।

समस्त मतदताओं को उक्त सुविधाओं का प्रयोग कर अपने आधार नम्बर को मतदाता पहचान पत्र के साथ लिंक करके मतदाता सूची के शुद्धिकरण करनें में अपना सहयोग सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...