मणिमहेश यात्रा में इस बार मुहैया होगें ईको फ्रेंडली बैग
चम्बा – भूषण गुरूंग
देश की बड़ी धार्मिक यात्रा मणिमहेश में इस वर्ष प्रशासन श्रद्धालुओं को ईको फ्रेंडली बैग मुहैया करवाएगा। बैग का इस्तेमाल श्रद्धालु स्नेक्स, पानी की बोतल व दूसरी चीजों को यात्रा के दौरान ले जाने में कर सकेंगे और वस्तुओं को उपयोग में लाने के बाद कचरे को इसी में डाल कर वापस ले आएंगे। तथा हड़सर में यह बैग प्रशासन वापस ले लेगा।
होली तहसील में कुठेड़ हाईड्रो प्रोजेक्ट का निर्माण करने वाली कंपनी जेएसडब्ल्यू ने यह बैग मणिमहेश मंदिर न्यास एवं प्रशासन को मुहैया करवाए हैं। बुधवार को कंपनी के अधिकारियों ने यह बैग एडीएम भरमौर को सौंप दिए हैं।
जानकारी के अनुसार मणिमहेश यात्रा में पर्यावरण को संरक्षित करने और यात्रा की पवित्रता को बनाए रखने के लिए अहम कदम उठाया है। जेएसडब्ल्यू कंपनी ने तीन हजार इके फ्रेंडली बैग तैयार करवा कर प्रशासन के सुपुर्द कर दिए हैं।
कंपनी के एचआर हेड गुलशन राणा और सीएसआर के प्रभारी जितेंद्र ठाकुर ने बुधवार को मणिमहेश मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा को यह बैग सौंपे हैं।
कुठेड़ जल विद्युत परियोजना के प्रोजेक्ट हेड अजय नाथ ने बताया कि यह बैग चरखा स्वयं सहायता समूह के द्वारा बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैग तैयार करने का जिम्मा मातृ शक्ति को सौंपा था।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कंपनी प्रबंधन की ओर से सीएसआर के तहत ओर कई कार्यक्रम चलाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने और मणिमहेश यात्रा को स्वच्छ बनाने के लिए कंपनी प्रबंधन ने तीन हजार इके फ्रेंडली बैग भरमौर प्रशासन को दिए हैं।
इसके अतिरिक्त मणिमहेश यात्रा के दौरान जेएसडब्ल्यू विद्युत कंपनी ने अपनी ओर से स्वास्थ्य विभाग को दवाइयां भी दी है।

