मणिमहेश यात्रा पर गए साधु की मौत, शिनाख्त न होने पर प्रशासन ने किया अंतिम संस्कार

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरूंग 

मणिमहेश यात्रा पर आए एक साधु की बीमारी के चलते मौत हो गई। तीन दिन तक साधु के शव को शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखने के बाद भी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाकर प्रशासन की अनुमति से शव का अंतिम संस्कार करवा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मणिमहेश यात्रा पर आए 19 से 20 वर्ष की आयु के एक साधु ने बीते शनिवार रात को बनीखेत में एक होटल संचालक से रात बिताने के लिए शरण ली थी।

उक्त साधु होटल के शौचालय में गया था और वहीं अचेत हो गया। होटल संचालक को पता चलने पर उसने फौरन 108 एंबुलेंस को संपर्क किया।

रविवार सुबह साधु को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी पहुंचाया गया था।

यहां उपचार किए जाने के बाद साधु की हालत में कुछ सुधार होने पर उसने अपना नाम शिवाय बताया था जबकि अपने स्थायी पते के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका था।

साधु को दौरे पड़ रहे थे और वह बार-बार अचेत हो जा रहा था, जिसके चलते उसे अस्पताल में ही रखकर उपचार किया जा रहा था मगर रविवार देर रात को साधु ने दम तोड़ दिया था।

पुलिस ने शिनाख्त के लिए साधु के शव को तीन दिनों तक नागरिक अस्पताल डलहौजी के शवगृह में सुरक्षित रखा मगर इस बीच कोई भी व्यक्ति शव की शिनाख्त के लिए नहीं पहुंचा।

जिसके बाद एसडीएम डलहौजी से अनुमति लेने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है और नगर परिषद् डलहौजी के माध्यम से अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पोस्टमार्टम में पता चला है कि दौरे पडऩे के चलते हृदयगति रुकने से ही साधु की मौत हुई थी। डीएसपी डलहौजी संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...