मछुआरा वर्ग को जल्द दिया जाए बन्द सीजन का राहत भत्ता

--Advertisement--

मछुआरा वर्ग को जल्द दिया जाए बन्द सीजन का राहत भत्ता।

ज्वाली – अनिल छांगू 

दी फिशरीज सोसायटीज एसोसिएशन पौंग डैम रिजरवीयर की बैठक मत्स्य विभाग कार्यालय ज्वाली में अध्यक्ष जसबन्त सिंह की अध्यक्षता में हुई।

जिसमें मछुआरों की मांगों पर विचार-विमर्श करने उपरांत आगामी रणनीति बनाई गई।

जसबन्त सिंह ने कहा कि विधायक होशियार सिंह से मिलकर उनको मछुआरों की समस्याओं से अवगत करवाया गया है।

उन्होंने कहा कि बन्द सीजन 2022-23 का राहत भत्ता अभी तक नहीं मिला है। जिसको जल्दी दिलवाया जाए ताकि मछुआरा वर्ग अपने परिवार का पालन-पोषण कर सके।

मछुआरों के हितार्थ चलाई गई नील क्रांति आवास योजना को शुरू करवाया जाए। वृद्धावस्था में मछुआरों को राहत भत्ता दिया जाए। मछुआरों के हितार्थ ठोस नीति बनाई जाए।

उन्होंने कहा कि पौंग झील में कम हो रहे मछली उत्पादन को बढ़ाया जाए तथा पौंग जलाशय कार्यालय में एडीएफ की नियुक्ति करवाई जाए।

जसबन्त सिंह ने कहा कि मछुआरों के हितार्थ आजतक कोई भी सरकार कोई ठोस नीति नहीं बना पाई है। मात्र मछुआरों को आश्वासनों के मकड़जाल में ही उलझा कर रखा है।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर महासचिव कमल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...