मंत्री सरवीण चौधरी का लंज दौरा, लोगों की समस्याओं का किया निपटारा

--Advertisement--

Image

लंज, निजी संवाददाता

शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत पड़ती अपर लंज पंचायत के गोठ गांव में समाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कार्यक्रम में शिरकत की व लोगों की समस्याओं को सुना व मौके पर लोगों की बहुत सी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया।

वहीं स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क से गोठ गांव को जोडने के लिए मंत्री सरवीण चौधरी का आभार प्रकट किया व मलाडू गांव को भी इस सडंक से जोडने के लिए कहा जिसपर सरवीण चौधरी ने जल्द ही समस्या का समाधान करने की वात कही।

मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि चकवन मलाडू सड़क के लिए 35 लाख रूपये मंजूर किए थे जिसका काम चल रहा है व 16 लाख रूपये का और एस्टीमेट जल्द वना दिया जाएगा। स्थानीय लोगों के इस सडंक को जल्द पक्का किया जाएगा।

उन्होने कहा कि लंज खास पंचायत की फेरा काहलियां मौहरवल्ला सड़क को प्राथमिकता के तहत जल्द पक्का किया जाएगा, जिसके लिए 2 करोड 19 लाख रूपये आ गया है तथा टेंडर भी हो गया है। इस सड़क का काम जल्द लगा दिया जाएगा वहीं लिंक सड़क गुजरांई के लिए 10 लाख रूपये मंजूर किए थे जिसका काम लगभग होने वाला है।

साथ ही लंज स्कूल के सांईंस व्लाक के लिए 1 करोड 19 लाख रूपये मंजूर किए थे जिसका काम पूरा हो चुका है व जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा ।लंज स्कूल के एडिशनल व्लाक के लिए 95 लाख रूपये दिए है जिनका काम पूरा हो चुका है व इसी व्लाक पर अतिरिक्त दो कमरों के लिए 16 लाख रूपये का टेंडर हो चुका है जिसका काम लगा हुआ है।

भरूहपलाहड पंचायत के लिंक सड़क वटवल्ला के लिए 18 लाख 50 हजार रूपये दिए थे जिसका काम पूरा हो चुका है भरूपलाहड़ हरिजन वस्ती सड़क के लिए 10 लाख रूपये दिए जिसका काम चला हुआ है वहीं सत्संग भवन के रास्ते के निर्माण के लिए 10 लाख रूपये मंजूर कर दिया है जिसका काम जल्द लगाया जाएगा। वहीं रमेश चंद के घर से ओम प्रकाश के घर तक एंवुलेंस सडंक के लिए 10 लाख रूपये मंजूर कर दिए है।

इस मौके पर पूर्व पंचायत लंज खास रमेश चंद,शाहपुर किसान मोर्चा के अध्यक्ष जोगिंद्र कटोच,वीडीसी लंज प्रीतम सिंह,पूर्व प्रधान मनेई कृपाल संधू,गिरधारी लाल,प्रधान डडोली राज कुमार, उप प्रधान डडोली शिवचरण,पूर्व उप प्रधान डडोली रविंद्र कुमार,शक्ति चंद,महिला मंडल प्रधान फेरा निशा देवी,भूनेश कुमार सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...