नूरपुर प्रेस क्लब ने एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर के सम्मान में बिदाई समारोह का आयोजन किया व उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

नूरपुर में एसडीएम के रूप में डॉ. सुरेन्द्र ठाकुर का कार्यकाल सराहनीय रहा है और उन्होंने लोगों को बेहतर प्रशानिक सेवाएं दी जिससे उन्होंने अपने इस कार्यकाल में लोगों में अच्छी छवि बनाई।

एसडीएम नूरपुर डॉ सुरिंद्र ठाकुर ने नूरपुर में लगभग तीन वर्ष कार्य किया और अब उनका  स्थान्तरण एसडीएम मनाली के रूप में हुआ है यहां अब वह अपनी सेवाएं देंगे।

डॉ सुरिंद्र ठाकुर के बतौर एसडीएम नूरपुर के कार्यकाल में बेहतर सेवाओं के लिए नूरपूर प्रेस क्लब के सदस्यों ने उन्हें प्रेस क्लब भवन में उनके सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन  किया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर एसडीएम डॉ सुरिंद्र ठाकुर ने कहा कि समाज के कल्याण व उत्थान के लिए और विकास में पत्रकारिता का एक महत्वपूर्ण स्थान होता है तथा इस दिशा में नूरपुर प्रेस क्लब का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

इस अवसर पर नूरपुर प्रेस क्लब पदाधिकारी राजीव महाजन, प्रदीप शर्मा,बलजीत चंबियाल , रितेश महाजन , रुषांत महाजन ,पंकज शर्मा आदि मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 633 TGT बने हेडमास्टर, हाई स्कूलों में मिली तैनाती, ज्वाइनिंग की समयसीमा तय

हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर पद...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने बांटे चेक

हिमाचल प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों...