मंत्री पद से त्याग दें वन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया: जगरूप सिंह

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

प्रदेश वन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के बीच आपस के चल रहा विवाद अब सार्वजनिक हो गया है। वहीं हालिया राकेश पठानिया ने सुधीर शर्मा के खिलाफ तंज कसा है। इस पर जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा प्रवक्ता जगरूप सिंह ने जारी किए ब्यान में कहा कि राकेश पठानिया की ओर से सुधीर शर्मा के खिलाफ की जा रही टिप्पणियां तथ्यहीन हैं। सुधीर शर्मा के खिलाफ कुछ भी बोलने से पूर्व राकेश पठानिया को फतेहपुर उपचुनाव में मिली करारी हार को लेकर स्पष्टीकरण प्रदेश मुख्यमंत्री के समक्ष रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी के एक नेता ने जो राकेश पठानिया के पुत्र पर आरोप लगाए हैं उसकी सच्चाई क्यों राकेश पठानिया जनता के सामने नहीं रखते। वन मंत्री की लोकप्रियता को फतेहपुर उपचुनाव में जनता से पूरी तरह से नकार दिया है तथा हिमाचल प्रदेश के सता के सेमीफाइनल में कांग्रेस को भारी बहुमत मिला है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कद्दावर नेता सुधीर शर्मा के खिलाफ टिप्पणी करने से पूर्व राकेश पठानिया को अपने हल्के में अजय महाजन के खिलाफ होने बारे मुकाबले की तैयारी करनी चाहिए। अब हल्के में भी उनकी कितनी लोकप्रियता है इस बात से हर कोई परिचित है। जगरूप सिंह ने कहा कि राकेश पठानिया के पास युवा सेवाएं एवं खेल विभाग भी है।

बतौर खेल मंत्री वह बताएं की युवाओं के लिए उन्होंने प्रदेश के कितने विधानसभा क्षेत्रों में अभी तक खेल स्टेडियम बनाए हैं और कितने खेल स्टेडियमों का कार्य चल रहा है।राकेश पठानिया को खेल विभाग की असल में कार्यप्रणाली का भी ज्ञान नहीं होगा। सरकार ने भी जाने कैसे विभाग थमा दिया है। उन्होंने वन मंत्री से कहा है कि वह हवाई घोषणाएं छोड़कर धरातल में आएं और जनता की सुविधा के लिए कार्य करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...