मंडी संसदीय उपचुनाव के लिए कांग्रेस के भेजे तीन नाम

--Advertisement--

Image

मंडी-नरेश कुमार

लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने आलाकमान को प्रतिभा सिंह, कौल सिंह ठाकुर और आश्रय शर्मा के नाम भेजे हैं। इन पर चर्चा के बाद एक को तय होगा। मंडी में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं मंडी प्रभारी राजीव किम्टा ने बताया कि कांग्रेस की ओर से भेजे गए तीनों नामों पर चर्चा हो चुकी है। अब शेष काम आलाकमान का रहेगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर का आठ अगस्त से मंडी जिले का दौरा शुरू हो रहा है। 10 अगस्त को वह मंडी सदर के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। इस दौरान चुनाव की तैयारियों सहित उम्मीदवार के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगे।

चुनाव के लिए जिसे भी टिकट मिलेगी कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर उनको जिताने के लिए अपनी दिनरात मेहनत करेंगे। किम्टा ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ के सहारे चली हुई है और विकास प्रदेशभर में गायब हो चुका है।

नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस का समर्थन बेहतरीन रहा है। भाजपा ने धन बल का प्रयोग किया था और पूरी सरकार मंडी में ही घूम रही थी। अब अगर लोकसभा उप चुनाव में भी धन बल का प्रयोग करेंगे तो इसका जवाब कांग्रेस जनबल से देगी।

इस मौके पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आश्रय शर्मा व शहरी अध्यक्ष अनिल सैन, ब्लाक प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...