मंडी लोकसभा सीट को लेकर 19 अप्रैल को शिमला में रणनीति बनाएगी कांग्रेस

--Advertisement--

 शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि 19 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मण्डी संसदीय क्षेत्र के चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में यहाँ एक बैठक बुलाई गई है। बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष तौर पर शिरकत करेंगे।

बैठक में मण्डी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस विधायकों, पूर्ब विधायकों के अतिरिक्त यहां से चुनाव लड़ चुके पार्टी प्रत्याशी,जिला व ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रणी संगठनों व विभागों के जिला प्रमुख बुलाये गए है। बैठक सुबह 11,30 बजे होगी।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि मण्डी संसदीय क्षेत्र उनका चुनाव क्षेत्र रहा है। इस बार पार्टी ने उनकी जगह एक युवा,कर्मठ व अनुभवी उम्मीदवार वर्तमान में प्रदेश सरकार में शिमला ग्रामीण से विधायक लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।

उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए मण्डी संसदीय क्षेत्र के सभी नेता एकजुट है और  विक्रमादित्य सिंह भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि मण्डी संसदीय क्षेत्र उनकी व उनके परिवार की जन्मभूमि व कर्मभूमि है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह ने समूचे प्रदेश सहित इस क्षेत्र में अनेक विकास कार्य किए। मण्डी का सेंट्रल जॉन का दर्जा देकर यहां प्रदेश सरकार के प्रमुख कार्यालय को स्थापित किया। खुद उन्होंने एक सांसद के तौर पर इस क्षेत्र में अनेक विकास कार्य पूरे किए है। उन्होंने कहा कि अब विक्रमादित्य सिंह इस क्षेत्र से सांसद बनने के बाद बाकी बचे शेष कार्यो को पूरा करेंगे।

प्रतिभा सिंह ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस आरोप पर जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार  मण्डी के साथ भेदभाव कर रही है को पूरी तरह झूठा करार देते हुए कहा है कि मण्डी जिला के साथ तो उनके कार्यकाल में भेदभाव किया गया था।

केवल एक दो चुनाव क्षेत्रों को छोड़ कर मण्डी जिला के 7 विधानसभा क्षेत्रों की पूरी तरह अनदेखी की गई थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने मण्डी जिला में विकास कार्यो में तेजी लाई है। उन्होंने कहा कि जयराम झूठ बोल कर लोगों को गुमराह नही कर सकते।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...