मंडी में 21.87 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार, कुल्लू निवासी से एक किलो चरस बरामद

--Advertisement--

मंडी, 20 मार्च – अजय सूर्या

चुनावों के मद्देनजर मंडी जिला पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। जिसके तहत जगह जगह नाके लगाकर नशा तस्करी के तीन मामलों में 2 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा रहा। पहले दो मामलों में पुलिस ने 21.87 ग्राम चिट्टे के साथ 27 वर्षीय युवक व 1.081 किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 21 मार्च तक पुलिस रिमांड भेज दिया गया है। वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस ने 1682 अफीम के पौधे नष्ट किये गये हैं।

जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस थाना औट की टीम ने नाकाबंदी के दौरान खूब राम निवासी गांव शरण तहसील सैंज जिला कुल्लू से 1.081 किलो चरस बरामद की है।

दूसरे मामले में पुलिस थाना सदर की टीम ने 27 वर्षीय प्रदीप कपिल निवासी अमृतसर पंजाब से 21.87 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद 21 मार्च तक एक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

तीसरे मामले में पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी सुंदरनगर पुलिस चौकी निहरी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव बारठा में चार खेतों में लगाए गए 1682 अफीम के पौधे नष्ट किए। जिसमें अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन जारी है।

पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने तीनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी मामलों में आगामी कार्रवाई जारी है। नशा तस्करों के खिलाफ मंडी पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...