मंडी में युद्धस्तर पर हो सड़कों की बहाली का कार्य : जयराम

--Advertisement--

मंडी, 25 अगस्त – अजय सूर्या

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से भारी बारिश के कारण बंद हुई सड़कों को खोलने के कार्य को युद्धस्तर पर करने की मांग उठाई है। यह मांग उन्होंने अपने गृहक्षेत्र सराज के कुकलाह और इसके आस-पास के क्षेत्रों में बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के उपरांत उठाई।

जयराम ठाकुर ने कहा कि बंद पड़ी सड़कों को खोलने के लिए गंभीर प्रयास नहीं हो रहे हैं, जबकि ऐसी स्थिति में युद्धस्तर पर काम होना चाहिए। मंडी और कुल्लू का संपर्क डेढ़ माह से कटा हुआ है। लोग संकट में हैं, कहीं राशन का संकट है तो कहीं पेट्रोल डीजल खत्म है।

सराज में भी अधिकांश सड़कें बंद हैं। कई पंचायतों में पिछले डेढ़ माह से एक भी वाहन नहीं पहुंचा है और लोगों को राशन की भी भारी किल्लत हो रही है। किसी भी घटना के बाद डीसी मंडी जिला मुख्यालय मौके पर पहुंचते हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है जो बेहद चिंता का विषय है। सैंकड़ों गांवों का संपर्क कटा हुआ है और बिजली-पानी का संकट दूर करने के लिए फील्ड में अधिकारी दिखाई नहीं दे रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कुकलाह में सारे इलाके में अधिकांश घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एक ही दिन में सराज में छह लोगों की दुखद मौत हुई है। कई गांवों के लोग रिश्तेदारों के घर में ठहरे हुए हैं। कुकलाह पहुंचने पर उन्होंने भारी बारिश के कारण तबाह हुए स्कूल परिसर और क्षतिग्रस्त घरों का जायजा लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि यहां 12 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वे इसी पंचायत के जयानंद से भी मिले और उनके बेटे की दुखद मृत्यु पर शोक जताया। बता दें कि जयानंद का 22 वर्षीय बेटा नोक सिंह बादल फटने के बाद कुकलाह नाले में आई बाढ़ की चपेट में आ गया था और मलबे से उसकी लाश मिली थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...