मंडी में अग्निवीर भर्ती शुरू, डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने किया 1.6 कि.मी. दौड़ को फ्लैग ऑफ

--Advertisement--

पहले दिन मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पिति के 437 युवाओं ने लिया भर्ती रैली में भाग

मंडी 18  नवंबर – अजय सूर्या

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने सोमवार को पड्डल मैदान में सुबह अग्निवीर भर्ती रैली को फ्लैग ऑफ़ किया। पहले दिन मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पिति के 437 युवाओं ने 1.6 किमी दौड़ के लिए भर्ती रैली में भाग लिया। उन्होंने भर्ती रैली में पहुंचे युवाओं की हौसला अफजाई की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

फ्लैग ऑफ के दौरान सभी युवा जो शारीरिक परीक्षण के लिए हाजिर हुए हैं, उनमें बहुत ही जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती होने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं।

भर्ती निदेशक एआरओ मंडी कर्नल डीएस सामंत के बोल 

भर्ती निदेशक एआरओ मंडी कर्नल डीएस सामंत ने बताया कि वर्ष 2024-25 के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 18 नवंबर से मंडी के ऐतिहासिक पडडल मैदान में शुरू हो चुकी है। भर्ती रैली के पहले दिन आज कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पिति जिले के 437 युवाओं ने भाग लिया।

मेजर जनरल केपी सिंह विशिष्ट सेवा मैडल, एडीजी ने रैली की तैयारियों का लिया जायजा

इससे पहले मेजर जनरल केपी सिंह, विशिष्ट सेवा मैडल, एडीजी, रिक्रूटिंग स्टेट हरियाणा, चंडीगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश ने 17 नवम्बर को रैली की सारी तैयारियों का जायजा लिया और भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों और जवानों को संबोधित किया।

उन्होंने बताया कि भर्ती एक निष्पक्ष और ईमानदारी से होने वाली प्रक्रिया है। भर्ती प्रक्रिया में भाग ले रहे सभी अधिकारियों और जवानों को अपनी- अपनी जगह ईमानदारी और वफ़ादारी से काम करने के लिए बताया और सभी को कैंडिडेट से अच्छा बर्ताव करने की भी सलाह दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...