मंडी जिला में बढ़ी पाबंदियां, धाम पर पूर्ण विराम, देवी-देवताओं की शोभा यात्रा आयोजनों की मनाही

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर मंडी जिला में धाम और सामूहिक भोज के आयोजनों पर पूर्णतः रोक लगाई गई है। जिला दंडाधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक जिला में पहली मई से शादी-ब्याह अथवा अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में धाम व सामूहिक भोज के आयोजनों की मनाही रहेगी। पूर्व में शादी समारोहों के लिए दिए धाम आयोजन के अनुमति पत्र अब निरस्त माने जाएंगे।

इसके अलावा जिला में देवी-देवताओं की शोभा यात्राओं के आयोजनों को भी पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। अपने घरों अथवा धार्मिक स्थानों में भी ऐसे पूजा, पाठ या भंडारे के आयोजनों की मनाही रहेगी जिनमें लोगों का जमावड़ा हो।
आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह आॅर्डर आगामी आदेश तक लागू रहेंगे।

ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के दृष्टिगत संक्रमण से लोगों के बचाव व सुरक्षा के लिए यह पाबंदियां लगाई गई हैं। उन्होंने लोगों से कोविड अनुरूप व्यवहार करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का ठीक से निर्वहन करने का आग्रह किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...