मंडी जिला के लिए 3950 करोड़ की वार्षिक ऋण योजना स्वीकृत

--Advertisement--

Image

मंडी 31 मई – डॉली चौहान

मंडी जिले में वर्ष 2022-23 के लिए बैंकों द्वारा प्रस्तावित 3950 करोड़ रुपए के ऋण वितरण लक्ष्य को अनुमोदित किया गया है ।

अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने जिला के समस्त बैंकों द्वारा तैयार वार्षिक ऋण योजना वर्ष 2022-23 की विधिवत घोषणा करते हुए कहा कि वर्ष 2022-23 में जिला में बैंकांे द्वारा विभिन्न क्षेत्रों, कृषि, उद्योग, अन्य प्राथमिकता एवं गैर प्राथमिकता क्षेत्र  में कुल  3950 करोड़ रुपए का ऋण वितरित किया जाएगा, जो पिछले वर्ष के निर्धारित लक्ष्य 3650 करोड़ रूपए के मुकाबले 822 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने बताया कि इसमें कृषि क्षेत्र में 1600 करोड़ रुपए, उद्योग में 1150 करोड़ रुपए, अन्य  प्राथमिकता क्षेत्र मंे 400 करोड़ रुपए, गैर प्राथमिकता क्षेत्र  में 800 करोड़ रुपए के ऋण वितरित किए जाएंगे ।

उन्होंने उम्मीद जताई कि बैंकों द्वारा तैयार ऋण योजना से स्वरोजगार लगाने ओर अन्य कार्यों को लेकर जनता को बहुत लाभ होगा।

जिला अग्रणी प्रबंधक सुरेश कुमार बोध ने कहा कि ये लक्ष्य नाबार्ड द्वारा प्रस्तावित पोटेंशियल लिक्विड प्लान  को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है ।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के सहायक महाप्रबंधक आर. के. शर्मा भी उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...