मंडी जिला के लिए 3650 करोड़ रुपये की वार्षिक ऋण योजना

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

जिला मंडी में चालू वित्त वर्ष के दौरान कृषि, उद्योग तथा अन्य प्राथमिकता क्षेत्र व गैर प्राथमिकता क्षेत्र के लिए 3650 करोड़ रुपये के ऋण वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है । उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला समन्वय समिति ऋग्वेद ठाकुर ने बुधवार को जिला के बैंकों की वार्षिक ऋण योजना वर्ष 2021-22 जारी करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह राशि गत वित्त वर्ष के 3356 करोड़ रुपये के मुकाबले 8.73 प्रतिशत अधिक है ।

ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि वार्षिक ऋण योजना के तहत कृषि क्षेत्र में 1102.16 करोड़ रुपये, उद्योग के लिए 1263.04 करोड़ तथा अन्य प्राथमिकता क्षेत्र के लिए 534.80 करोड़ रुपये तथा गैर प्राथमिकता क्षेत्र में 750 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है ।

उन्होंने बताया कि बैंकों द्वारा ऋण योजना एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही राष्टीय ग्रामीण आजीविका योजना, शहरी आजीविका योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं स्वयं सहायता समूह तथा मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना से जिला के किसानों, बागवानों, उद्योगपतियों तथा आम लोगों को अपनी आर्थिकी स्थिति सुदृढ़ करने के लिए विशेष लाभ होगा ।

इस अवसर पर मंडल प्रमुख, पंजाब नेशनल बैंक विजय कुमार मंुजाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, हिमाचल ग्रामीण बैंक आर के शर्मा तथा अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक सुरेश कुमार भी उपस्थित थे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...