मंडी जयराम की नहीं, बल्कि मंडीवासियों की है, कौल सिंह का मुख्यमंत्री पर हमला

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा है कि मंडी जयराम की नहीं है। मंडी मंडी के लोगों की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के लिए कुछ नहीं किया है। मंडी में सिर्फ सराज और धर्मपुर में ही काम हुए हैं। जिला अन्य विस् क्षेत्रों को कुछ नहीं मिला है। जिन योजनाओं के उदघाटन जयराम ने किए वह सब पूर्व कांग्रेस सरकार के समय की हैं। मैं जयराम ठाकुर को चुनोती देता हूं कि वह एक काम बताएं, जिसकी घोषणा उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद कि हो और उसका उदघाटन भी किया हो।

क़ौल सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष ने जो टिप्पणी की है, उसे लेकर भाजपा को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा भाजपा खुद अपने नेताओं की मौत पर राजनीति करती आई है। स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मौत पर भी इन्होंने राजनीति की थी। उनकी अस्थियों व चिता की राख को भारत वर्ष में घुमाया गया, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध नहीं किया था।

उन्होंने प्रदेश व देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। प्रदेश के किसान और बागवान सरकार से नाराज हैं। सरकार अदानी के दबाब में सेब उत्पादकों को सेब की अच्छी कीमत नहीं दिला सकी है। सरकार के सरंक्षण में अदानी ने किसानों से काफी कम दामों पर सेब खरीद कर आगे महंगे दामों पर बेचे हैं।

किसान कृषि कानूनों को लेकर विरोध कर रहे हैं। कई किसानों की मौत हो गई है, लेकिन केंद्र सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्होंने का महंगाई के कारण देश की जनता की हालत खराब हो चुकी है। गेस सिलेंडर 1000 रुपये के पार हो गया और पेट्रोल 100 रुपये से लोगों को मिल रहा है। चुनिंदा बड़े कारपोरेट घरानों को लाभ देने के लिए केंद्र सरकार महंगाई को बढ़ाये हुए है। उन्होंने कहा प्रदेश और देश भर में बेरोजगारी चरम पर है।

हिमाचल प्रदेश में सरकार रोजगार देने में विफल रही है। सरकारी विभागों में सैकड़ों पद रिक्त पड़े हैं। करुणामुल्क आश्रितों को सरकार नोकरी नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में भाजपा सरकार के खिलाफ माहौल बना हुआ है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। मंडी जिला में तो सत्ता पक्ष के नेताओं के दबाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर हमले किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि निशिचत रूप से उप चुनाव में चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत मिलेगी। इस अवसर पर उनके साथ मंडी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी रही चंपा ठाकुर और कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...