मंडी के सुंदरनगर में किराए के कमरे से नशा तस्कर से 64.17 ग्राम चिट्टा बरामद, मामला दर्ज

--Advertisement--

सुंदरनगर, 22 जुलाई – अजय सूर्या

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत मंडी पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस की एसआईयू टीम ने सुंदरनगर के डोडवां में एक युवक को 64.17 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राज कुमार उर्भ राजू (39) निवासी धगयारा डाकघर भोजपुर तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के तौर पर हुई है।

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने शुक्रवार शाम को सुंदरनगर के डोडवां में नाका लगा रखा था।

इसी दौरान एक युवक एसआईयू टीम को देखकर भागने लगा और चिट्टे के फेंक दिया। टीम ने युवक का पीछा किया और उसे गिरफ्तार कर चिट्टे को भी बरामद कर लिया। एसआईयू टीम ने आरोपी युवक को आगामी कार्यवाई हेतु धनोटु पुलिस थाना के सपुर्द किया है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि एसआईयू टीम मंडी ने सुंदरनगर के डोडवां में युवक को 64.17 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...