मंडी के जतिन पंडित सेना की 11 मद्रास कोपेर्स ऑफ इंजीनियरिंग रेजिमेंट में बने लेफ्टिनेंट

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

मंडी जिला के सुंदरनगर के जतिन पंडित ने वर्ष 2015 में अपनी एनडीए ट्रेनिंग में घुड़सवारी के दौरान हुई एक दुर्घटना में चोटग्रस्त होने के कारण अपने लक्ष्य को पूरा न पाने के बावजूद जतिन ने और मेहनत कर 2021 में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन सपने को पूरा कर दिखाया है। मात्र 26 वर्ष की आयु में जतिन पंडित ने भारतीय सेना की टेक्निकल विंग में लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार सहित जिला का नाम रोशन कर दिखाया है।

लेफ्टिनेंट जतिन पंडित ने हाल ही में जवाहरलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर से बतौर सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी है। भारतीय सेना के टेक्निकल ग्रेड एंट्री परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर बेंगलुरु में एसएसबी परीक्षा को पास किया था। इसके बाद जतिन ने जनवरी 2021 को अपनी ट्रेनिंग को शुरू किया था।

अब जतिन ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद बतौर लेफ्टिनेंट भारतीय सेना की 11 मद्रास कार्पस ऑफ इंजीनियरिंग रेजीमेंट में अपनी सेवाएं देश को देने जा रहे हैं। जतिन पंडित पासिंग आउट परेड के बाद 2 सप्ताह अपने रेजिमेंट के मुख्यालय बेंगलुरु में बिताने के उपरांत पंजाब के भटिंडा में सेवा देना शुरू करेंगे।

पासिंग आउट परेड के इस गरिमा पूर्ण माहौल को और अधिक यादगार बनाने वाले इस पल में उनके पिता आयुष विभाग से सेवानिवृत्त बीएमओ डॉ. हेम प्रकाश शर्मा,सेवानिवृत्त अध्यापिका माता प्रोमिला शर्मा और भाई सहायक प्रोफेसर डॉ.आशीष शर्मा और भाभी रिचा शर्मा के साथ नन्ही भतीजी अनाया शर्मा भी मौजूद रही। वहीं जतिन पंडित की इस उपलब्धि से संपूर्ण प्रदेश सहित मंडी जिला गौरवान्वित हुआ है।

जतिन पंडित ने वर्ष 2013 में अपनी जमा दो परीक्षा उत्तीर्ण करने के पहले ही बिना किसी कोचिंग से एनडीए की परीक्षा को उत्तीर्ण कर लिया था। इसके उपरांत जतिन बतौर फ्लाइंग ऑफिसर के लिए ट्रेनिंग के दौरान नेशनल डिफेंस अकैडमी खड़कवासला पुणे महाराष्ट्र में लगभग दो वर्ष की ट्रेनिंग में घुड़सवारी के दौरान चोटिल हो गए थे।

वहीं 6-7 माह उपचाराधीन रहने के बाद गंभीर चोट लगने के कारण ट्रेनिंग को बीच में ही छोड़ उन्हें घर वापस आना पड़ा। अपने लक्ष्य को पूरा न कर पाने से हतोत्साहित हुए बगैर जतिन पंडित ने अपने घर सुंदरनगर वापस आने के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर भारतीय सेना में जाने के अपने लक्ष्य को पूरा कर दिखाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...