मंडी की बेटी काजल ने किया कमाल, 24 साल की काजल भारतीय सेना में बनी जज एडवोकेट जनरल

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल की बेटी काजल राय सदाना ने देश भर में बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। छोटी काशी की रहने वाली काजल ने महज 24 साल की उम्र में शार्ट सर्विस कमीशन (एसएससीडब्ल्यू जेएजी) परीक्षा में देश भर में पहला स्थान हासिल किया है।

काजल ने बचपन से ही भारतीय सेना में जाने का सपना देखा था और अब उसने इसे पूरा कर लिया है। वो अब भारतीय सेना में जज एडवोकेट जनरल जेएजी के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। छोटी सी उम्र में एसएससीडब्ल्यू जेएजी परीक्षा का न सिर्फ काजल ने उर्तीण किया है, बल्कि देश भर में पहला स्थान भी हासिल किया है।

काजल को अब एक साल की ट्रेनिंग के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट या केप्टन का रैंक भी साथ मिलेगा। काजल की ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में लगभग एक साल की ट्रेनिंग होगी।

डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी के प्रधानाचार्य कुलदीप गुलेरिया ने काजल को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।काजल डीएवी स्कूल की छात्रा रही हैं। स्कूल के समय में भी काजल न सिर्फ होनहार विद्यार्थियों की अग्रणी पंक्ति में रही हैं, बल्कि खेल और अन्य एक्टीविटी में काजल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाती आई हैं।

डीएवी मंडी के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह गुलेरिया कहते हैं कि काजल ने विद्यालय का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने काजल की इस सफलता पर खुशी व्यक्त की और काजल व उसके परिजनों को बधाई दी।

काजल कराटे में ब्लैक बैलेट है और कई राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया है। काजल वर्तमान में पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में विधि शोधार्थी के रूप में कार्यरत है। काजल ने पंजाब यूनिवर्सिटी से ही बीएएलएलबी की है।

वहीं काजल के पिता भूपेंद्र कुमार सदाना दवा कंपनी में एमआर हैं। मां अंजना सदाना गृहिणी है। छोटा भाई आशुतोष एनआईटी हमीरपुर से बीटेक कर रहा है। काजल कहती हैं कि उसे यह सब सिद्ध योगी बाबा बालक नाथ की कृपा और अपने गुरुजनों व माता पिता के आशीर्वाद से मिला है।

काजल का कहना है कि अगर ईमानदारी व लक्ष्य तय कर मेहनत की जाए तो पहाड़ जैसी चुनौती से भी पार पाया जा सकता है। कितनी भी मुश्किलें हो, अपने लक्ष्य को पाने के लिए बार बार प्रयास करना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...