मंडलायुक्त ने रवाना किया लोकतंत्र उत्सव वाहन

--Advertisement--

हस्ताक्षर अभियान से दिया वोट डालने का संदेश

धर्मशाला, 30 मई – हिमखबर डेस्क

मंडलायुक्त कांगड़ा ए. शाइनामोल ने स्वीप के अन्तर्गत चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज वीरवार को अपने कार्यालय परिसर से ‘लोकतंत्र उत्सव वाहन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के सचिव संतोष कुमार और उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा भी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने बताया कि आगामी 1 जून को होने वाले चुनावों के लिए निर्वाचण आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाए गए हैं, जिनमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आज यहां लोकतंत्र उत्सव वाहन को रवाना किया गया है। इस प्रचार वाहन के जरिए जिले में विभिन्न क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह जागरूकता वाहन पूरे जिले में घूमकर लोगों को 1 जून को भारी संख्या में मतदान करने का संदेश देगा। इस वाहन के द्वारा जहां लोगों को ऑडियो-वीडियो माध्यम से मतदान करने का संदेश दिया जाएगा, वहीं निर्वाचन आयोग की वोट अपील के पर्चों को भी जगह-जगह वितरित किया जाएगा।

हस्ताक्षर अभियान से मतदान का संकल्प

इससे पूर्व मंडलायुक्त ने अधिकतम मतदान का संदेश देते हुए अपने कार्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों सहित आम नागरिकों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर मतदान करने का संकल्प लिया।

मंडलायुक्त ने सभी मतदाताओं से मजबूत लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मतदान एक बहुत महत्वपूर्ण अधिकार के साथ ही अहम जिम्मेदारी भी है। उन्होंने अपील की कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदाता 1 जून को अपने मताधिकार का जरूर उपयोग करें।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल, तहसीलदार निर्वाचन संजय राठौड़, स्वीप के जिला नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दहला मंडी: कॉलेज जा रही छात्रा का सरेआम गला रेतकर हत्या, बाइक सवार हत्यारे फरार

हिमखबर डेस्क मंडी जिला के सरकाघाट के नैण गांव में एक...

अब महंगी और दोहरी सर्जरी से मिलेगी राहत, अंडे के छिलकों से जुड़ेंगी टूटी हुई हड्डी; NIT हमीरपुर के छात्रों ने खोजा नया इलाज

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के छात्रों ने...

शाहपुर में दर्दनाक हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार; 6 लोग घायल

शाहपुर - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में...