भूस्खलन से खतरे की जद में सात परिवार

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

विकास खंड धर्मशाला के तहत रक्कड़ पंचायत के वार्ड एक से गुजरती योल-रक्कड़ सड़क किनारे रसेहड़ के समीप भूस्खलन हो रहा है। इस कारण पहाड़ी के ऊपर बसने वाले करीब सात परिवारों के आशियाने खतरे की जद आ गए हैं। इन परिवारों ने पंचायत के माध्यम से जिला प्रशासन से राहत की मांग उठाई है।

लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग सड़क किनारे जल्द से जल्द डंगे लगाए। पीड़ित परिवारों का कहना है कि उन्हें दिन-रात हादसे का डर सताता रहता है। पहाड़ी दरकने से करीब सात परिवारों के मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। लोक निर्माण विभाग सड़क किनारे डंगे लगाए।

-इंदु शर्मा, प्रधान रक्कड़ पंचायत पहाड़ी का मलबा गिरने से दिन-रात अनहोनी का खतरा रहता है। प्रशासन जल्द से जल्द इस दिशा में कदम उठाए।

-जगदीश चंद, पीड़ित। पंचायत के माध्यम से लोक निर्माण विभाग व जिला प्रशासन को समय रहते उचित कदम उठाने के लिए प्रस्ताव भेजा है।

-अमित, सचिव रक्कड़ पंचायत लोक निर्माण विभाग यदि सड़क से सटी पहाड़ी के साथ डंगा लगा देता है तो लोगों के मकान सुरक्षित हो जाएंगे।

-अमन कुमार, वार्ड पंच। खतरे की जद में आए परिवारों ने पंचायत को अवगत करवा दिया है। लोक निर्माण विभाग को जल्द प्रस्ताव भेजा जाएगा।

-राजीव शर्मा, उपप्रधान रक्कड़ पंचायत। इस तरह की सूचना पंचायत के माध्यम से मिली है। एसडीओ को मौके पर भेजा जाएगा। समस्या का प्राथमिकता पर समाधान किया जाएगा।

-एसके डढवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मंडल धर्मशाला

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...